रामायण बालकाण्ड - कथा प्रारम्भ | ramayan balakand - katha prarambh
रामायण बालकाण्ड - कथा प्रारम्भ | ramayan balakand - katha prarambh - दोस्तों इस blog में आपको रामायण बालकाण्ड की सारी कथा अच्छे से पढ़ने को मिलेगी | आज के ब्लॉग में हम सिर्फ कथा के प्रारम्भ यानि शुरुवात की बात करेंगे | चलिए कथा शुरू करते है जय श्री राम | रामायण बालकाण्ड - कथा प्रारम्भ | ramayan balakand - katha prarambh कौशल प्रदेश , जिसकी स्थापना वैवस्वत मनु ने की थी , पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित है। सुन्दर एवं समृद्ध अयोध्या नगरी इस प्रदेश की राजधानी है। वैवस्वत मनु के वंश में अनेक शूरवीर , पराक्रमी , प्रतिभाशाली तथा यशस्वी राजा हुये जिनमें से राजा दशरथ भी एक थे। राजा दशरथ वेदों के मर्मज्ञ , धर्मप्राण , दयालु , रणकुशल , और प्रजापालक थे। उनके राज्य में प्रजा कष्टरहित , सत्यनिष्ठ एवं ईश्वरभक्त थी। उनके राज्य में किसी का किसी के भी प्रति द्वेषभाव का सर्वथा अभाव था। एक दिन दर्पण में अपने कृष्णवर्ण केशों के मध्य एक श्वेत रंग के केश को देखकर महाराज दशरथ व...